फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गोबिंद सागर झील में बिना समयसारिणी के लगाए जा रहे जाले

गोबिंद सागर झील में बिना समयसारिणी के लगाए जा रहे जाले

Sat, 03 Nov 2018 11:30 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
गोबिंद सागर झील में बिना समयसारिणी के लगाए जा रहे जाले

विज्ञापन
गोबिंद सागर झील में बिना समयसारिणी के लगाए जा रहे जाले
सुबह नौ बजे के बाद से झील में चलना शुरू हो जाती हैं बोटें
जालों के बोट में फंसने से बना रहता है हर समय हादसों का खतरा
खेमराज शर्मा
बिलासपुर। गोबिंद सागर झील में बिना समयसारिणी के जाले लगाए जा रहे हैं जिससे मछली उत्पादन से लेकर गोबिंद सागर झील में चलने वाली बोटों पर इसका असर पड़ रहा हैं। मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जालों से हर समय हादसों का खतरा बना रहता है।
ऐसा नहीं है कि गोबिंद सागर झील में जालों को लगाने का समय निर्धारित नहीं किया गया है। मत्स्य विभाग के अधिकारियों की माने तो गोबिंद सागर रेजरवायर में मछुआरों के जाले लगाने का समय निर्धारित किया गया है जिसमें शाम पांच बजे के बाद मछुआरों को गोबिंद सागर झील में जाले लगाने को समय निर्धारित किया गया है, जबकि सुबह नौ बजे से पहले इन जालों को निकालने का समय निर्धारित किया गया है लेकिन स्थिति यह है कि झील में मछलियों को पकड़ने के लिए जाले हर समय लगे हुए दिखाई दिए जाते हैं। इन जालों से यहां से गुजरने वाले बोटों में फंसने से हादसों को होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

वहीं जब झील में तूफान चला होता है तो इन जालों से हादसों के होने का खतरा ज्यादा बना रहता है। कुछ दिन पहले भी यहां पर एक जाला बोट में फंस गया था। इसके बाद बोट चालक को पानी में उतर कर जाले को निकाला था। बोट मालिकों का भी कहना है कि जब भी जालों के ऊपर से बोट गुजरते हैं तो हर समय ही डर बना रहता है कि कोई जाला बोट में न फंस जाए। इस समय गोबिंद सागर झील में 50 से ज्यादा बोटें चलती हैं जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शहर से दूसरी तरफ जाते हैं। इनमें स्कूली बच्चों सहित सरकारी कर्मचारी, बुजुर्ग, महिलाएं व बीमार लोग होते हैं। ऐसे में जालों के बोट में फंस जाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस बारे में सहायक निदेशक सुशील जनारथा का कहना है कि इस बारे में अधिकारियों से बात की जाएगी, अगर ऐसा है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
बिलासपुर में गोबिंद सागर पर करीब 3 हजार के करीब मछुआरे निर्भर हैं। उक्त लोग गोबिंद सागर में विभिन्न स्थानों पर जाल लगाते हैं। इसके अलावा कई मछुआरे बिना पंजीकरण के भी जिला में हैं।
----------------
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed