{"_id":"5b967f1f867a557f5e02bc2e","slug":"121536589599-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई और पैट्रोल के बढ़े हुए दामों पर कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई और पैट्रोल के बढ़े हुए दामों पर कांग्रेस का प्रदर्शन
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। महंगाई और बढ़े हुए पैट्रोल के दामों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला भर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। बिलासपुर मुख्यालय में भी कांग्रेस के कई पूर्व विधायकों व नेताओं ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जबकि कांग्रेस ने एक घंटा तक कॉलेज चौक पर चक्का जाम भी रखा जिससे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज चौक सहित पूरे शहर में भारी पुलिस बल भी वहां पर तैनात रहा। जबकि कानून व्यवस्था न चरमराए एसडीएम सदर भी हर जगह मौजूद रहीं।
प्रदर्शन से पहले कांग्रेस भवन में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में बताया गया। इसके बाद सभी नेता व कार्यकर्ता सीधे कॉलेज चौक पहुंचे, जहां पर उन्होंने चक्का जाम किया।
यहां पर उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जहर उगला। एक घंटा तक चक्का जाम करने के बाद गुरुद्वारा चौक, बस अड्डा होते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बस अड्डा के भीतर भी युकां व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ गुबार निकाला। पैट्रोल व महंगाई को लेकर जमकर केंद्र सरकार को कोसा। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंच कर प्रदर्शन को समाप्त किया। यहां पर सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने आगामी रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, बंबर ठाकुर, बाबूराम जबकि जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान सहित प्रताप चौहान, राजेंद्र ठाकुर, गोपाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, सरपाल ठाकुर, तेजस्वी शर्मा, रत्न सिंह ठाकुर, हेमराज, गौरव, आशीष ठाकुर, अंकुश ठाकुर, आदित्य मोहन, मस्तराम, विरेंद्र, प्रशांत, कुलदीप, सोमा, नवीन, मनोज पिल्लई, तृप्ता, अजय चंदेल, दयानंद शर्मा, नंदलाल राही, राज टाडू, रमेश चंद सहित अन्य कई उपस्थित थे।
इनसेट...
भाजपा के अच्छे दिन आजतक नहीं आए : तिलक
पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा का कहना है कि भाजपा ने अच्छे दिनों के आने का वायदा किया था लेकिन वह आजतक नहीं आए हैं। आज जिस तरह पैट्रोल व डीजल के दाम बढ़ रहे हैं उससे खाने पीने की वस्तुएं भी बढ़ गई हैं। लोगों को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। जबकि निजी वाहनों में सफर करना भी महंगाई भरा हो गया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़ी महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है।