{"_id":"5b816f7d42c79246553367a2","slug":"121535209341-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू जल्द ही धारण कर लेगा महामारी का रूप : रामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू जल्द ही धारण कर लेगा महामारी का रूप : रामलाल
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। श्री नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर का कहना है कि बिलासपुर जिला में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं जिस तरह से डेंगू जिला में बेकाबू हुआ है वह आने वाले समय में महामारी का रूप धारण कर सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का गृह जिला होने के बाद भी यहां पर स्वास्थ्य विभाग डेंगू को कंट्रोल कर पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है, वहीं केंद्रीय मंत्री भी अपने गृह जिला की ओर कोई खास ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह स्थिति को देखते हुए स्वयं डेंगू रोकने के कार्यों पर नजर रखें ताकि इसे महामारी बनने से रोका जा सके।
बिलासपुर सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान श्री नयना देवी के विधायक व पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवा व सीनियर सांसद अनुराग ठाकुर का भी यह चुनावी जिला है लेकिन वह भी डेंगू की रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। इसी तरह यहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं भी रामभरोसे हैं। जिला के कई चिकित्सा केंद्र बिना डॉक्टरों के ही चल रहे हैं। सलोआ, मार्कंडेय, मलोखर, भड़ेतर, मंडी-माणवा, दयोथ, स्वारघाट, छड़ोल, स्वाहण, बैहल, गुरु का लाहौर में कोई भी चिकित्सक तैनात नहीं है।
विधायक ने सवाल उठाया है कि सूबे के स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला में चिकित्सकों की पूरी फौज है। वहां पर स्टाफ भी ज्यादा है लेकिन बिलासपुर में केवल 63 डॉक्टर ही हैं यानी 6338 लोगों पर एक डॉक्टर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सरकार कितनी चिंतित है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिलासपुर, ऊना, सोलन के कुछ जगहों पर सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों को इसके उपचार की पूरी जानकारी न हो पाने से मरीजों का सही तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा है। नतीजतन मरीज मर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भी आए दिन लग रहे जाम ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है। जाम में एंबुलेंस फंस रही है जिससे मरीज मर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि घुमारवीं में अब डायरिया ने भी लोगों को अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया है। जिला में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से चरमरा गई है। इस मौके पर जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान सहित अन्य उपस्थित थे।
-----------------------