फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नयना देवी में अष्टमी पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

नयना देवी में अष्टमी पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sat, 18 Aug 2018 07:56 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
नयना देवी में अष्टमी पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
नयना देवी में अष्टमी पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन

सुबह से ही पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के थे पुख्ता बंदोबस्त
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी में लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने अष्टमी पूजन किया और अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। अष्टमी के पावन दिन की पूजा के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम पिछली रात से ही उमड़ना शुरू हो गया था। मंदिर के कपाट गेट सुबह डेढ़ बजे खोल दिए गए थे। सुबह से ही पूरा मंदिर क्षेत्र ऊंचे जयकारों से गूंजता रहा।
श्रद्धालु पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से अष्टमी पूजन के लिए मां के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे, हालांकि मेला अधिकारी विनय कुमार ने अष्टमी के दिन उड़ने वाली भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे ताकि श्रद्धालुओं को आराम से मां के दर्शन लाइनों में हो सके और अष्टमी पूजन करके श्रद्धालु खुशी-खुशी अपने घरों को लौटें।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने जहां पर अष्टमी के दिन माता जी का यज्ञ किया व पूजा अर्चना की, वहीं कन्या पूजन भी किया। अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। पुजारी नीलम शर्मा, पुजारी विशाल, विक्की शर्मा एवं पुजारी रिंकू शर्मा ने बताया कि श्रावण अष्टमी के पावन उपलक्ष्य पर माता की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन, हवन यज्ञ करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम श्री नयना देवी जी अनिल चौहान ने बताया कि 93 ग्राम 390 मिग्रा सोना, 4 किलो 505 ग्राम, 950 मिग्रा चांदी, एक यूएस डालर, 5 यूरो, 13 आरएम मलेशिया के अतिरिक्त 16 लाख 60 हजार 730 रुपये की नकद राशि श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में चढ़ाई गई।
--------------------------
...तरूणे्रश शर्मा...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed