{"_id":"5b6efe3c4f1c1bdd258b4580","slug":"121534000700-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 10 नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 10 नए मामले आए सामने
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को डेंगू के 10 नए मामले दर्ज किए गए जिसमें से 5 मामले बिलासपुर शहर से, 2 मामले मार्कंडेय से, एक मामला झंडूता से और एक मामला घुमारवीं से दर्ज किया गया। डेंगू से पीड़ित 70 रोगियों का इलाज चल रहा है उनमें से डेंगू से पीड़ित 2 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा है। जिला में इस समय 380 लोगों को डेंगू हुआ है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से वार्ड-1 से लेकर वार्ड 11 तक में जाकर 147 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया जिनमें 47 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
विज्ञापन
---------------------