{"_id":"5b68612a4f1c1bde6d8b6943","slug":"121533567274-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांडवा पुल के पास लगातार गिर रहीं हैं चट्टानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांडवा पुल के पास लगातार गिर रहीं हैं चट्टानें
Updated Mon, 06 Aug 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मांडवा पुल के पास लगातार गिर रहीं हैं चट्टानें
भगेड़-बड़सर मार्ग भी हुआ है बंद, लोग हुए परेशान
लगातार चट्टानें गिरने से नहीं हो रहा है मार्ग बहाल
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता(बिलासपुर)। क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश से कई सड़कों पर चट्टानों और ल्हासे गिरने से यातायात व्यवस्था ठप रही। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारी बारिश से झंडूता विधानसभा क्षेत्र के केंद्र बिंदु उपमंडल की भगेड़-समोह-झंडूता-मांडवा-शाहतलाई-बड़सर सड़क मांडवा पुल के पास पहाड़ी से चट्टानें और ल्हासे गिरने से बंद हो गई है।
इससे लोगों को उपमंडल कार्यालय आने के लिए 10 से 12 किमी. की अतिरिक्त दूरी तय करके बरठीं-सुनहाणी होकर झंडूता आना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों का समय और पैसा दोनों नष्ट हो रहा है। झंडूता में उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय के साथ ही तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विकास खंड कार्यालय राजकीय महाविद्यालय सहित अन्य कई विभागों के कार्यालय स्थापित हैं। सब से अधिक परेशानी कॉलेज और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पेश आ रही है।
हालांकि लोक निर्माण विभाग बंद सड़क को बहाल करने में जुटा हुआ है। रुक-रुक हो रही भारी बारिश से पहाड़ी के नीचे से मलबा हटाना भी खतरे से खाली नहीं है। मांडवा पुल की करीब एक किमी. की पहाड़ी इतनी खतरनाक है कि पहाड़ी से कभी भी चट्टान और मलबा सड़क पर गिर सकता है। इसके चलते जेसीबी मशीन पर कार्य कर रहे लोग इसकी चपेट में भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग झंडूता के कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र सिंह के अनुसार मांडवा पुल की पहाड़ी से भारी बारिश के कारण चट्टानों और ल्हासे गिरने का सिलसिला जारी है। विभाग जेसीबी मशीन से सड़क से मलबा हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से बहाल कर रहा है। .
-----------------------
...सुभाष कपिल