{"_id":"5b534bea4f1c1b44748b6109","slug":"121532185578-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की निकासी के लिए नहीं लगाई डाउन पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की निकासी के लिए नहीं लगाई डाउन पाइप
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर) नगर परिषद घुमारवीं में गांधी चौक से एसडीएम कोर्ट को जाने वाली मुख्य सड़क बारिश में लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। लोगों ने तीन मंजिला इमारतों से बारिश के पानी के लिए डाउन पाइपें नहीं लगा रखी हैं, जिससे बारिश का पानी सीधे सड़क पर गिरता है। इससे नीचे से गुजरने वाले बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं व अन्यों को परेशानी उठानी पड़ती है।
स्थानीय लोगों प्रधान रमेश कुमार, नंदलाल, कुलदीप, मुकेश कुमार, रोशन लाल, छोटाराम, द्रोपती, मीना, रामकली, क्लासी देवी, कन्हैया लाल, किशोरी लाल, देवराज ठाकुर ने बताया कि बारिश वाले दिन गांधी चौक से एसडीएम, तहसील कार्यालय तक जाना लोगों के लिए परेशानी भरा है। चौथी मंजिल से बारिश का पानी इतने प्रेशर के साथ नीचे गिरता है कि लोगों के छाते तक टूट जाते हैं। पानी के लिए डाउन पाइपें न लगाए जाने से पानी के प्रेशर से सड़क में भी गड्ढे पढ़ रहे हैं जिस कारण सड़क भी खस्ता होती जा रही है लेकिन हैरानी इस बात की हैं कि इस बारे में न तो नगर परिषद ही गंभीर है और न ही स्थानीय प्रशासन। लोगों ने एसडीएम से अनुरोध किया है कि जिन दुकानदारों ने डाउन पाइप नहीं लगाए हैं उनके खिलाफ करवाई की जाए और डाउन पाइप लगवाएं जाएं ।
उधर इस बारे में उपमंडल अधिकारी शशिपाल शर्मा ने बताया कि जिन्होंने डाउन पाइपें नहीं लगा रखी हैं और बारिश का पानी सीधे सड़क पर गिर रहा है जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।