{"_id":"5b3b86914f1c1bad288b4621","slug":"121530627729-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनोर गांव में गिरी गोशाला, बाल-बाल बचे मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनोर गांव में गिरी गोशाला, बाल-बाल बचे मवेशी
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
cows kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत फटोह के गांव सनोर में देर रात्रि हुई तेज बारिश से एक पशुशाला गिर गई। गनीमत रही कि गोशाला में बंधे पशुओं को समय रहते बाहर निकाल लिया गया लेकिन गोशाला के अंदर पशुओं के लिए रखा चारा खराब हो गया है।
ग्राम पंचायत फटोह प्रधान कुलजीत ठाकुर ने बताया कि सनोर गांव के बलदेव सिंह पुत्र ज्ञानचंद की गोशाला गत रात्रि क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के चलते भरभराकर गिर गई। बलदेव चंद की पत्नी पूर्व पंचायत सदस्य शकुंतला देवी ने बताया कि गोशाला के भीतर एक भैंस व दो बकरियां बंधी हुई थीं, उन्हें रात्रि करीब चार बजे के आसपास हो रही बरसात में गोशाला के एक हिस्सा गिरने की आवाज आई। जैसे ही गोशाला के पास पहुंचे तो उस का एक हिस्सा गिर गया था।
साथ के लोगों को भी जगाया तथा पशुशाला के अंदर भैंस व बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया तथा उसी समय गोशाला भी गिर गई। शकुंतला देवी ने बताया कि हालांकि गोशाला के गिरने से पहले पशुओं को सुरक्षित निकाल लिया था, लेकिन पशुओं के लिए रखा चारा गोशाला गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
उधर ग्राम पंचायत फटोह प्रधान कुलजीत ठाकुर ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को इस बारे सूचित कर दिया है।
।