{"_id":"5ab92f064f1c1b92778b787f","slug":"121522085638-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयनादेवी मंदिर में श्रद्धालु चढ़ा गए 84 लाख का चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयनादेवी मंदिर में श्रद्धालु चढ़ा गए 84 लाख का चढ़ावा
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात नयनादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मंदिर पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गए। नवरात्रों में करीब दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे।
रविवार के दिन मंदिर न्यास श्रीनयनादेवी को 17 लाख 50 हजार 703 रुपये नकद, 32 ग्राम 600 मिलीग्राम सोना, एक किलो 500 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई। नवरात्रों के आठ दिनों में श्रद्धालुओं ने कुल 84 लाख 500 हजार रुपये नकद, 320.190 मिलीग्राम सोना, दस किलो 600 ग्राम चांदी मां के चरणों में चढ़ाया।
पिछले साल 89 लाख 68 हजार 190 हजार नकद, 244 ग्राम सोना, 12 किलो चांदी चढ़ाई थी। सोमवार के चढ़ावे की गणना अभी होनी है। इसके अतिरिक्त विदेशी मुद्रा के रूप में यूएसए के 48 डॉलर, आस्ट्रेेलिया के 220 डॉलर, कनाडा के 30 डॉलर, इंग्लैंड के 40 पौंड, कतर के 70 रियाल, पांच यूरो, यूएई के 15 दशम व मलेशिया एक आरएम श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में अर्पित किए।