{"_id":"5a8dacb54f1c1b8e238b9f7d","slug":"121519234229-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस में अजय और दीक्षा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस में अजय और दीक्षा विजेता
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। स्थानीय महाविद्यालय के खेल कक्ष में पहली जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में 21 व महिला वर्ग में 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
नईम शेख ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रदेश संघ के कोषाध्यक्ष बृजेश कौशल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बृजेश कौशल ने कहा कि जिला टेबल टेनिस संघ का यह प्रयास सराहनीय है। उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में बिलासपुर जिला के टेबल टेनिस खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाएंगे। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग देने के लिए महाविद्यालय प्रशासन की भी प्रशंसा की। पुरुष एकल वर्ग में अजय प्रथम, देविंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। डबल में दविंद्र व अभिषेक प्रथम रहे, बजकि अनीश व अयूब द्वितीय रहे। महिला सिंगल में दीक्षा प्रथम और प्रियंका द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर सुरेंद्र नड्डा, विभोर शर्मा व अन्य मौजूद रहे।