{"_id":"5a4fb4d54f1c1b0d788b6fde","slug":"121515173077-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (घुमारवीं)। कराटे एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश की ओर से बैजनाथ के महाराजा पैलेस में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा ह। प्रतियोगिता में कराटे एसोसिएशन जिला बिलासपुर के 8 गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। छह जनवरी को होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर की टीम शुक्रवार को कोच व रेफरी मनोज पटियाल की अध्यक्षता में रवाना हुई।
टीम में शगुल पटियाल, अभिषेक पठानिया, रितिक कौशल, निशांत रतवान, परमजीत, हिमेश, शिवानी शर्मा, राशिका पटियाल शामिल हैं। टीम के साथ कोच विजय कुमार भी मौजूद रहेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इन खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद हुआ है।
अब यह खिलाड़ी बैजनाथ के महाराजा पैलेस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कोच मनोज पटियाल व विजय ने जानकारी देते हुए बताया कि जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करेंगे, उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए होगा। यह प्रतियोगिता दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। प्रीतम सिंह पटियाल, विपन चंदेल, कराटे एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी रणजीत सिंह पटियाल, राष्ट्रीय कोच योग राज, लक्की चंदेल आदि ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।