फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गसौड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मजदूर लापता

गसौड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मजदूर लापता

Thu, 03 Aug 2017 11:26 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
गसौड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मजदूर लापता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)।
बिलासपुर जिला के बरमाना थाने के अंतर्गत जुखाला क्षेत्र के गसौड़ गांव से एक प्रवासी मजदूर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। प्रवासी के भाई ने उसे हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। सुमेर ने बताया की वह टाइल लगाने का काम करता है और कुछ दिन पहले घर गया था। यहां से आते वक्त उसका छोटा भाई कुशार 25 वर्ष साथ में काम करने के लिए आया है। उसने बताया की उसका छोटा भाई गूंगा है। इस कारण वह कुछ भी बोलने में पूरी तरह से असमर्थ है। सुमेर ने बताया की गसौड़ में उसने रहने के लिए किराये पर मकान लिया है। 28 जुलाई की रात को उसका छोटा भाई इसी मकान से बिना बताए गायब हो गया है।

महिला से दो युवकों ने मोबाइल छीना
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)।
बरमाणा थाना के गांव गमराड़ा की एक महिला ने मोबाइल छीनने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि वह बहन के साथ खारसी जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग आए और उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। वहीं छीना झपटी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 382 व 34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महिला से की छेड़छाड़ और जान से मारने की दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
शाहतलाई थाना के तहत जेजवीं के गांव माकड़ी में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पर मौजूद थी तो एक व्यक्ति उसके घर में घुस गया। महिला ने कहा कि उस व्यक्ति ने उसके विनम्र स्वभाव का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने महिला के साथ बदतमीजी कर गाली-गलौज भी की और उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने 504, 506 व 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एचसी राजेश कुमार मामले की छानबीन कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से मिली अवैध शराब
बिलासपुर।
कोट कहलूर थाना के तहत आने वाले क्षेत्र झीड़ा में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। एसएचओ रामदास अपने अन्य साथियों के साथ गश्त पर गए थे। इसी दौरान झीड़ा के निवसी गुरमीत सिंह उर्फ पप्पू के घर से 10 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed