फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   12 thousand devotees bow down their head at Chnitapurni temple

शनिवार को 12 हजार श्रद्धालुओं ने श्री नयना देवी जी में नवाया शीश

Sun, 26 Dec 2021 12:30 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
12 thousand devotees bow down their head at Chnitapurni temple
श्रीनयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीनयना देवी जी में शनिवार को बाहरी राज्यों समेत हिमाचल के करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इस दौरान बिना मास्क श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बावजूदश्रद्धालु इसको लेकर लापरवाही बरतते हुए दिखाई दिए। दूसरी तरफ मंदिर प्रशासन नव वर्ष मेलों को लेकर तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन

श्री नयना देवी जी में चार दिवसीय नव वर्ष के मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करके नववर्ष का शुभारंभ करते हैं। यह मेले 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलेंगे। मेले को लेकर सभी विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

मंदिर न्यास नगर परिषद विद्युत विभाग पेयजल विभाग लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। नव वर्ष मेला के दौरान प्रतिदिन मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल शक्ति विभाग करीब 3 लाख लीटर से ज्यादा पानी मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता जसविंद्र ने बताया कि इस बार मेले के दौरान पानी की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। विभाग के पास प्रचुर मात्रा में पानी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले नवरात्रों में नहरों की रिपेयर के चलते पेयजल की दिक्कत आई थी।

इस बार पेयजल को लेकर किसी प्रकार की परेशानी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को नहीं होने दी जाएगी। विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता विजय ने बताया कि नव वर्ष मेलों के दौरान विद्युत सप्लाई पूर्ण रूप से बहाल रहेगी। मंदिर न्यास और नगर परिषद भी मेलों के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। मंदिर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed