{"_id":"65477928adeccf8783054c83","slug":"1195-students-gave-swami-vivekananda-general-knowledge-exam-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-8200-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 1195 विद्यार्थियों ने दी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 1195 विद्यार्थियों ने दी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा
विज्ञापन
- जिले में परीक्षा के लिए बनाए गए थे आठ केंद्र
- प्रदेश में पहले स्थान पर रहने वाले अभ्यर्थी को मिलेंगे 31 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले में रविवार को स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के करीब 30 स्कूलों के 1195 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में 195, पाठशाला बरठीं में 120, सरस्वती विद्या मंदिर गेहड़वीं में 120, एसवीएम ऋषिकेश में 60, एसवीएम छात्र बिलासपुर में 210, एसवीएम घुमारवीं में 275, शिवालिक पब्लिक स्कूल जुखाला में 125 और व्यास स्कूल चांदपुर में 90 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 31,000 रुपये नकद, दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 21,000, तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 15,000 रुपये नकद इनाम के रूप में मिलेंगे। चौथे, पांचवें, छठे, सातवें, आठवें स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को 5000-5000 रुपयेे दिए जाएंगे। जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 11,000, दूसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 7100, तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 5100 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। एक-एक हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार पांच विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। इसके बाद स्कूल स्तर पर भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही परीक्षा केंद्र स्तर पर भी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किए जाएंगे। प्रदेश और जिला स्तर पर अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर 12 जनवरी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर के जिला संयोजक विनय ठाकुर ने बताया कि जिले में 1195 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई।