फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   11.90 hectare land of farmers will get irrigation facility, productivity will increase

Bilaspur News: किसानों की 11.90 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, बढ़ेगी उत्पादकता

Fri, 14 Feb 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 14 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
11.90 hectare land of farmers will get irrigation facility, productivity will increase
श्री नयनादेवी जी की कोठी बताला-ज्योरा बहाव सिंचाई योजना के शुभारंभ पर उपस्थित किसान व विभागीय अ
श्री नयनादेवी जी की कोठी बताला-ज्योरा बहाव सिंचाई योजना शुरू
विज्ञापन

- योजना पर खर्च किए गए 34.83 लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में कोठी बताला-ज्योरा बहाव सिंचाई योजना का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस योजना को शुक्रवार को किसानों को समर्पित कर दिया गया।

योजना से 65 किसान परिवारों की 11.90 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी, जिससे क्षेत्र में फसलों की उत्पादकता बढ़ेगी। योजना पर 34.83 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस सिंचाई योजना का निर्माण कृषि विभाग की फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (जायका) चरण-2 के अंतर्गत किया गया है। योजना के रखरखाव की जिम्मेदारी कृषक विकास एसोसिएशन बहाव सिंचाई योजना कोठी बताला-ज्योरा को सौंपी गई है। योजना के शुभारंभ अवसर पर जायका परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान, मुख्य परियोजना सलाहकार बलजीत सिंह संधू, विवाद विशेषज्ञ डॉ. मशु लता, खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. देवेंद्र सांख्यान, कृषि विशेषज्ञ विक्रम सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान परस राम आदि उपस्थित उपस्थित रहे। परियोजना निदेशक एवं मुख्य परियोजना सलाहकार ने किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक कृषि को अपनाएं। नकदी फसलें उगाएं एवं एग्रो टूरिज्म को बढ़ावा दें, जिससे गांव में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो सकें। किसानों ने परियोजना के लाभ बताते हुए कहा कि पहले कच्ची कुहल से खेतों की सिंचाई में 50 दिन लगते थे। अब यह कार्य मात्र 10 दिनों में पूरा हो रहा है, जिससे उनकी कृषि कार्य प्रणाली में सकारात्मक परिवर्तन आया है। ग्राम पंचायत प्रधान और उप प्रधान ने किसानों को इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की और कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में कृषि विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed