फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने नहीं दिया बजट

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने नहीं दिया बजट

Tue, 12 Feb 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने नहीं दिया बजट

विज्ञापन
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने नहीं दिया बजट
भाखड़ा विस्थापितों के मुद्दे को भी सरकार ने नहीं बनाई पॉलिसी : रामलाल
श्रीनयना देवी क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने बजट सत्र में उठाया मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। पूर्व मंत्री एवं श्रीनयना देवी विस के विधायक रामलाल ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सेशन में चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने बजट सत्र में कहा कि जिला बिलासपुर में पर्यटन की काफी संभावनाएं थीं, लेकिन प्रदेश सरकार ने बजट में बिलासपुर को कुछ नहीं दिया।
ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर के विस्थापित का मुद्दा फिर से एक बार उठाया। उन्होंने कहाकि न तो पूर्व की सरकारों ने और न ही वर्तमान की सरकार ने विस्थापितों के लिए कोई बुनियादी योजना को अंजाम दिया, जो भी विस्थापितों को योजनाएं बनी वह दिखाया ज्यादा था और काम बहुत कम हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि जिला बिलासपुर के शहरी विस्थापितों के प्लाटों से संबंधित मसले अभी भी ज्यूं के त्यूं बने हुए हैं। जबकि ग्रामीण विस्थापितों की जमीनों की सेटलमेंट अभी भी जस की तस है। रामलाल ठाकुर ने भाखड़ा विस्थापितों के बारे में कहा कि अभी भी बहुत से जिला में ऐसे विस्थापित परिवार हैं जिनको न शहर में प्लाट मिले हैं और न ही ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनें मिल पाई हैं। इस संबंध में प्रदेश सरकार को एक व्यापक नीति बनानी चाहिए ताकि जिला की भाखड़ा बांध विस्थापितों व प्रभावितों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
...शुभम राही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed