फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नई पेंशन नीति कर्मचारियों के साथ अन्याय : महासंघ

नई पेंशन नीति कर्मचारियों के साथ अन्याय : महासंघ

Sun, 09 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
नई पेंशन नीति कर्मचारियों के साथ अन्याय : महासंघ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। नई पेंशन नीति कर्मचारी महासंघ बिलासपुर की सदर ब्लॉक की बैठक जुखाला में संपन्न हुई। बैठक में शिक्षा विभाग, सिंचाई एवं जलापूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग तथा राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सदर ब्लॉक के अध्यक्ष शशीपाल शर्मा ने की।
बैठक में नए कर्मचारियों को नई पेंशन नीति की कमियों से अवगत करवाया गया। नई पेंशन नीति कर्मचारियों के साथ अन्याय है। भारतीय संविधान के अनुसार पेंशन देना सरकार का दायित्व है। एक कर्मचारी अपनी पूरी जवानी सरकार के कामों के लगा देता है। बुढ़ापे में वह जब वह काम करने योग्य नहीं होता है तो उसे सेवा से निवृत्त कर दिया जाता है। पेंशन नीति में कर्मचारी के बुढ़ापे के एकमात्र सहारे पेंशन को भी समाप्त कर दिया गया है। इस नीति में तो बुढ़ापा पेंशन से कम पेंशन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को मृत्यु व अपंगता पेंशन जारी कर दी है परंतु 40 से अधिक विधायकों और 10 बार मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के बाद भी हिमाचल सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। 28 अक्तूबर को सांसद अनुराग ठाकुर के आवास पर एक दिन कर्मचारी सामूहिक उपवास करेंगे व उनका घेराव करेंगे क्योंकि 30 अप्रैल 2018 की महा रैली के बाद भी केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए कोई पहल नहीं की है। इसके उपरांत 26 नवंबर को सांसद का घेराव किया जाएगा जिसमें हिमाचल प्रदेश से अधिक से अधिक साथी भाग लें यह सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सुशील कुमार को पशुपालन विभाग और ओम-प्रकाश को राजस्व विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में सदर ब्लॉक महासचिव धर्मदास ठाकुर, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, भूपेंद्र ठाकुर, कमल किशोर, अनिल बंसल, हरिराम, हेतराम, नंद किशोर, शुभम धीमान, ऋषभ शर्मा, अमित कुमार, जसवीर सिंह, गौरव शर्मा, अनीता कुमारी, सतपाल ठाकुर, अश्विनी ठाकुर, सुखराम कौंडल, पवन दुर्वासा व श्रीराम उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed