{"_id":"5b93e0bb867a557ec524b925","slug":"11536417979-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में रिलायंस जियो टावर की बैटरियां ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में रिलायंस जियो टावर की बैटरियां ले उड़े चोर
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर में लगाए गए रिलायंस जियो टावरों की बैटरियों पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया है। कंपनी द्वारा बिलासपुर शहर के कोसरियां व रौड़ा सेक्टर में टावर लगाए गए थे। कंपनी के अधिकारी के बयान पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरी की गई बैटरियों की कीमत हजारों में बताई है। जबकि पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस के पास दी हुई शिकायत में निखिलेश कुमार पुत्र देवी सिंह निवासी जोल, जिला हमीरपुर जो कि रिलायंस जियो कंपनी में कार्य करता है उसने पुलिस को बताया है कि रिलायंस कंपनी ने कोसरियां व रौड़ा सेक्टर में टावर लगा रखे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कुछ समय से लोगों की शिकायतें आ रही थीं कि कई बार सिगनल चला जाता है, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। जब उन्होंने बिलासपुर शहर के विभिन्न सेक्टरों में लगाए गए टावरों की जांच की तो पता चला की वहां पर टावरों की बैटरियों को लेकर बनाए गए बॉक्स को तोड़ दिया गया था। जबकि उसके अंदर रखी चार बैटरियां भी चोर चुरा ले गए थे जिनकी कीमत हजारों में हैं। हर एक टावर में दो-दो बैटरियां रखी गई थीं। चोर सभी बैटरियों को अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर का कहना है कि रिलायंस जियो कंपनी के टावरों से बैटरियां चोरी होने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
-