फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   न्यूनतम वेतन हो 18 हजार, बढ़ती महंगाई पर लगाएं रोक8 हजार, बढ़ती मंहगाई पर लगाई जाए रोक

न्यूनतम वेतन हो 18 हजार, बढ़ती महंगाई पर लगाएं रोक8 हजार, बढ़ती मंहगाई पर लगाई जाए रोक

Sat, 08 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
न्यूनतम वेतन हो 18 हजार, बढ़ती महंगाई पर लगाएं रोक8 हजार, बढ़ती मंहगाई पर लगाई जाए रोक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन और सौर ऊर्जा परियोजना वर्कर्स यूनियन और अन्य स्कीम वर्कर्स बिलासपुर की हड़ताल का आयोजन किया गया। इसमें मिड-डे-मील वर्कर यूनियन (एटक) ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में यूनियन ने मांग की है कि तमाम स्कीम मजदूरों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये किया जाए। समस्त मजदूरों को तीन हजार रुपये सामाजिक सुरक्षा मासिक पेंशन की जाए। बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगाई जाए। श्रम कानूनों में सुधारों के नाम पर श्रम कानूनों से छेडख़ानी बंद हो। तमाम महिलाओं को मिलने वाली छुट्टियों व अन्य सुविधाओं को स्कीम मजदूरों को भी मुहैया करवाया जाए। मिड-डे-मील योजनाओं को एनजीओ के हवाले करना बंद हो। सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को निजी हाथों में बेचना बंद करें। मिड-डे-मील वर्कर्स के साथ हुए 28-7-2017 को हुए समझौते को लागू किया जाए। सौर ऊर्जा परियोजना श्री नयना देवी में 80 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया करवाया जाए। सौर ऊजा परियोजना में लगे कर्मचारियों को पीएफ/ईएसआई की सुविधाएं दी जाए। सौर ऊर्जा परियोजना के श्रम कानूनों को लागू किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर दमयंती देवी, सरला देवी, सपना, कांता देवी, रेखा देवी, फूला देवी, निर्मला देवी, बिमला देवी, रामप्यारी, कांता देवी, मीरो देवी, कांता देवी, मंगला देवी, सुमित्रा देवी, विजय कुमार, रतनी देवी, ब्रहमो देवी, कृष्णा देवी, मीरा देवी, सुनीता कुमारी, कमला देवी, निशा शर्मा, प्रवीण देवी, कमलेश, कश्मीरा देवी, मीना देवी, राधा देवी, निर्मला देवी, सुनीता कुमारी, सत्या देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed