{"_id":"5b8aa54d42c792464d1bc2b8","slug":"11535812941-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क में पलटा टेंपो 11 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क में पलटा टेंपो 11 लोग हुए घायल
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। श्रीनयना देवी उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बस्सी में गांव गोरबा के पास एक टेंपो नियंत्रण खो जाने के कारण सड़क पर पलट गया जिस कारण दस लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस संबंध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि घायलों को उपाचार के लिए पंजाब के आनंदपुर साहिब भेज दिया गया है। इसमें चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर लोगों को रोपड़ अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि 6 लोगों को घर भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बस्सी के गांव गोरबा के पास एक टेंपो जिसका नंबर पीबी 03एए 5328 है। इसको लखबीर सिंह पुत्र महिंद्र सिंह निवासी लुधियाना पंजाब चला रहा था। इसी दौरान गोरबा के पास टेंपो पर से चालक का नियंत्रण खो गया जिस कारण टेंपो सड़क पर ही पलट गया।
इस सड़क हादसे में दस लोगों को चोटें आई हैं। उक्त लोग गुरुद्वारा गुरु का लाहौर में माथा टेक कर वापस जा रहे थे, तभी उक्त हादसा हो गया। इस हादसे में मदन सिंह, रौनक सिंह, कर्म सिंह, लखबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, दरबारा सिंह, नत्थू राम, गोपाल सिंह, राजिंद्र कौर, हरदयाल कौर को चोटें आई हैं जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा सरकारी अस्पताल आनंदपुर साहिब पंजाब में ले जाया गया है जहां चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
डीएसपी श्री नयना देवी संजय शर्मा ने बताया कि इस संबंध में थाना कोट में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं टेंपो में सवार लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं।