{"_id":"5b76e82f42c792466f4a0763","slug":"11534519343-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार फीसदी अंतरिम राहत देने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार फीसदी अंतरिम राहत देने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड घुमारवीं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उस घोषणा का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने चार फीसदी अंतरिम राहत देने की बात कही है। संघ प्रधान सुरेश चंदेल, महासचिव रंगीला राम ठाकुर, मुख्य संरक्षक तिलक राज शर्मा, मुख्य सलाहकार जगदेव चौहान, कानूनी सलाहकार निका राम धीमान और वरिष्ठ उपप्रधान सतीश गौतम ने इस बाबत मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
इसके अलावा संघ के उपप्रधान दाता राम, संजीव शर्मा, वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र ठाकुर, वित्त सचिव नरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव सुधीर चंदेल, कार्यालय सचिव पंकज कुमार, मुख्य संगठन सचिव देश राज, संगठन सचिव सुमन शर्मा, उपेंद्र कुमार, राजकुमार, लेखाकार विशन दास शर्मा, प्रचार सचिव सुरेंद्र पाल, सतीश पाल ने भी इस बाबत मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। प्रधान सुरेश चंदेल ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर्मचारी हितैषी हैं।
इन कर्मचारी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत पर शोक प्रकट किया है। प्रधान सुरेश चंदेल ने बताया कि भारत ने एक हीरा खो दिया जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने में भी पूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
------------------