फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिला में थमे करीब सात हजार ट्रकों के पहिये

जिला में थमे करीब सात हजार ट्रकों के पहिये

Sat, 21 Jul 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिला में थमे करीब सात हजार ट्रकों के पहिये
दढ़ियाल में त्रिवेणी चीनी मिल में खड़े पुलिस की ओर से पकड़े गए खनन लदे ट्रक। अ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा(बिलासपुर)। अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को ऑल हिमाचल ट्रक ऑपरेटर फेडरेशन व ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के समर्थन में जिला के सैकड़ों ट्रक ऑपरेटरों ने भी पहिये जाम रखे। शुक्रवार को एशिया की सब से बड़ी ट्रक यूनियन बीडीटीएस बरमाणा के साथ अल्ट्राटेक सीमेंट ढुलाई करने वाले ट्रक ऑपरेटर हड़ताल पर रहे। ट्रक ऑपरेटरों ने साफ किया कि उनकी हड़ताल तब तक चलेगी जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। शुक्रवार को ऑपरेटरों ने कई स्थानों पर नारेबाजी भी की।
वहीं बिलासपुर की दोनों सीमेंट फैक्ट्रियों में पहिये जाम के कारण सीमेंट की ढुलाई का कार्य ठप रहा। एसीसी फैक्ट्री से प्रतिदिन 800 से 1000 के बीच गाड़ियों में करीब 11 से 12 हजार मीट्रिक टन सीमेंट व क्लींकर और अल्ट्राटेक 8000 मीट्रिक टन सीमेंट और क्लींकर की ढुलाई होती है।
विज्ञापन

ट्रकों के न चलने से जहां सीमेंट फैक्ट्री और ऑपरेटरों को नुकसान हुआ है, वहीं ट्रांसपोर्टरों के कारोबार से जुड़े हुए पेट्रोल पंप, स्पेयरपार्ट, ढाबा मालिक व अन्य जुड़े हुए कारोबारियों को भी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
यहां हुआ था फैसला
7 जुलाई को प्रदेश के समस्त ट्रक ऑपरेटरों की यूनियन व सोसायटियों ने ऑल हिमाचल ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के बैनर तले नालागढ़ ट्रक यूनियन में इकट्ठे हो कर ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के 20 जुलाई से देशव्यापी अनिश्चितकालीन के लिए चक्का जाम करने के लिए समर्थन देने की घोषणा की थी। वहीं 12 जुलाई को ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट के चेयरमैन कुलतारण सिंह अटवाल व अन्य पदाधिकारियों के साथ भी समस्त हिमाचल के ट्रक ऑपरेटरों की यूनियन व सोसायटियों के पदाधिकारियों से बाकायदा इस अनिश्चितकालीन चक्का जाम को लेकर बैठक की थी।

इनसेट...
ये है ऑपरेटरों की मांगे
ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट ने सरकार से डीजल मूल्य में कमी करने, डीजल पर रेट का त्रैमासिक ही संशोधन हो तथा पूरे देश में एक समान डीजल का मूल्य घोषित हो, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी बंद करने व प्रीमियम पर कमीशन बंद करने बारे, साल में बढ़ाएंगे प्रीमियम को वापस लेने वाले, तीसरे अधिनियम आयकर 44 एई को तर्कसंगत किया जाए। छह चक्का गाड़ी का वार्षिक शुद्ध लाभ 90 हजार की बजाए 1 लाख 92 हजार को गलत ठहराया, टीडीएस को समाप्त कर और इसकी दरों में कमी करने के बारे में, कमर्शियल टोल की दरों को समाप्त कर व कम करने बारे, अनुबंध समय समाप्त होने पर टोल टैक्स बंद करने व नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अनुबंध के आधार पर शर्तों को लागू करना, नेशनल हाईवे से टोल टैक्स को समाप्त कर हाईवे बिल से जुड़ी हुई समस्याओं को लेकर व्यावहारिक संशोधन करना मुख्य मांग है।

-----..
..रमेश ठाकुर
अध्यक्ष बीडीटीएस सभा बरमाणा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed