{"_id":"5b465dd94f1c1b86468b5e99","slug":"11531338201-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई से पालीथीन के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई से पालीथीन के खिलाफ अभियान
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। पालिथीन बंद करके कपड़ों के थैले चलन में लाए जाने के लिए व्यापारियों को एसडीएम ने जागरुक किया। एसडीएम ने कहा कि 15 जुलाई के बाद पॉलिथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा।
एसडीएम दुर्गाशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को तहसील सभागार में व्यापार मंडल की बैठक हुई। जिसमें एसडीएम ने व्यापारियों को अवगत कराया कि शासन की मंशा पॉलिथीन को पूरी तरह से चलन से बाहर करने की है, जिसमें व्यापारियों का सहयोग जरुरी है। लोगों का मोह पॉलिथीन से भग करने के लिए व्यापारियों को अपनी दुकान पर कपड़े के थैले रखने होंगे, जिसका व्यापारी ग्राहक से चार्ज ले, मगर पालीथीन ग्राहक को कतई न दे।
एसडीएम ने कहा कि आज से ही सभी दुकानदार जागरुकता अभियान शुरु कर दें और पालीथीन का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर दें। एसडीएम ने कहा कि फिर भी कोई दुकानदार 15 जुलाई के बाद पालीथीन का प्रयोग करता हुआया पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों ने भी प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह, व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री घन्नूमल बंसल, नगराध्यक्ष हरबंश तनेजा, सुदर्शन मदान, चेतन पारुथी, तिलकराज जैन, शिशुपाल सिंह, सतेंद्र जैन, रईस बेग, राजीव अग्रवाल, प्रियांश जैन, चित्रक मित्तल आदि ने भाग लिया।