फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   विवाहिता की मौत मामले में पति गिरफ्तार

विवाहिता की मौत मामले में पति गिरफ्तार

Mon, 14 May 2018 10:02 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत मामले में पति गिरफ्तार
crime
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
सदर थाना के तहत आने वाले गांव चरणमोड़ (चिल्ला) दयोथ की विवाहिता की ओर से फंदा लगाए जाने के मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति को विवाहिता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 498ए और 306 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि शनिवार देर रात विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शनिवार रात को ही महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए शव गृह बिलासपुर में लाया गया था, जिसके बाद रविवार को विवाहिता का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया था। वहीं, विवाहिता वीना (28) पत्नी कृष्ण लाल के पिता रत्नलाल ने पुलिस को दिए हुए अपने बयान में बताया था कि उसका पति उनकी बेटी के साथ दहेज को लेकर अक्सर मारपीट और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता था। पिता का कहना है कि शादी के दो साल बाद ही वह उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लग गया था। कई बार स्थानीय पंचायत प्रधान और वार्ड मेंबरों ने भी घर जाकर मामले को शांत करवाया था, लेकिन उसके बाद भी उनका दामाद कृष्णलाल उसे अक्सर शराब पीकर दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करता था। जबकि, मानसिक तौर पर भी उसे परेशान किया जाता था। इस वजह से परेशान होकर उनकी बेटी वीना ने शनिवार देर रात रसोईघर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने विवाहिता के परिजनों के बयानों के आधार पर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed