{"_id":"5aca60e74f1c1bdc618b6655","slug":"11523212518-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा गेर गड्ड़ी नू ला दे...पर नचाए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा गेर गड्ड़ी नू ला दे...पर नचाए भक्त
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)।
घुमारवीं की भलस्वय पंचायत के टूंडवी गांव में भगवती मंदिर में जागरण किया गया। इसमें मां वैष्णो म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। जागरण की शुरुआत मां वैष्णो म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार ने गणेश वंदना से की। कलाकारों ने हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी भजन गाकर लोगों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। कलाकारों ने जरा गेर गड़ी नू ला दे, मेनो कटरा शहर पहुंचा दे..., राही राही जान बाल्या..., सुन भाई बस तेरी कटड़े जो..., सबना जो देना गलाई आया टैलीफोन मईया दा..., एक छोटा बालक सिंगिया बाला...,नची-नची आये बाबा तेरे मंदिरा जो..., आदि भजन गाकर भक्तिमय माहौल कर दिया। जागरण में संजना शर्मा ने एक से बढ़ कर एक भजन गाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तारा रानी की कथा का गुणगान करके सभी भक्तों को प्रसाद बांटा गया। जागरण में ऊना की मनमोहक झांकियों में कृष्ण और राधा की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया।