फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सीएम जयराम से मिली कोलडैम वर्कर यूनियन

सीएम जयराम से मिली कोलडैम वर्कर यूनियन

Wed, 03 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
सीएम जयराम से मिली कोलडैम वर्कर यूनियन
बरमाणा (बिलासपुर)। कोलडैम वर्कर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर सीएम जयराम ठाकुर से बिलासपुर में मिला। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि एनटीपीसी से निकाले हुए वर्करों को हस्तक्षेप कर बहाल करवाएं।
विज्ञापन

सदर विधायक सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में यूनियन के नेताओं ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और एनटीपीसी प्रबंधन पर मनमानी और अनियमितताएं बरतने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान अनूप कुमार ने कहा कि वर्कर अपने हकों की लड़ाई के लिए जून 2016 में हड़ताल पर गए थे। इसके बाद एनटीपीसी ने बिलासपुर प्रशासन की मध्यस्थता में समझौता किया था। समझौते में एनटीपीसी ने माना था कि वह वर्करों की मांगों को पूरा करेंगे और हड़ताल के कारण किसी भी वर्कर को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। लेकिन बाद में कंपनी ने वर्कर यूनियन के नेताओं को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। वर्कर यूनियन के मीडिया प्रभारी पंकज ठाकुर, सचिव सुमन ठाकुर ने बताया कि कंपनी को सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का पूर्ण सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने मुख्यमंत्री को स्वयं कोलबांध विस्थापित वर्करों के बदतर हालातों से अवगत करवाया और मांग की है कि एनटीपीसी को जल्द ही वर्करों की बहाली के आदेश दिए जाएं। साथ ही जुलाई 2016 में हुए समझौते को भी लागू करवाया जाए। इस मौके पर प्रधान अनूप कुमार, उपप्रधान दीपक शर्मा, सचिव सुमन ठाकुर, कोषाध्यक्ष आशीष, पंकज ठाकुर, नरेश कुमार और निकाले हुए वर्कर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed