{"_id":"5a15a2e64f1c1b8d698bd183","slug":"11511367398-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शुरू होगी इंटर कॉलेज हैंडबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शुरू होगी इंटर कॉलेज हैंडबाल प्रतियोगिता
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। राजकीय डिग्री कॉलेज बिलासपुर में वीरवार से अंतर महाविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता का आगाज होगा। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सूबे की 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर एसपी बिलासपुर अंजुम आरा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।
प्रतियोगिता के आयोजक सचिव प्रोफेसर प्रवेश मौंटी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बैनर तले बिलासपुर कॉलेज में अंतर महाविद्यालय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सुबह 11 बजे होगा। 24 नवंबर को प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में डीसी बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। बिलासपुर कॉलेज प्राचार्य प्रो. बीबी सांख्यान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न कालेजों की 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रोफेसर प्रवेश मौंटी ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल विश्वविद्यालय टीम का चयन किया जाएगा।