{"_id":"5a1459dc4f1c1b6d548be768","slug":"11511283164-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापितों की समस्याओं का शीघ्र हो समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापितों की समस्याओं का शीघ्र हो समाधान
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की बैठक प्रधान आरएल शर्मा की अध्यक्षता मेें हुई। बैठक पालिका क्लब में हुई। इसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
सभा ने मांग की है कि शहर के विस्थापितों की समस्या पर सरकार शीघ्र निर्णय ले। इस बात पर भी खेद प्रकट किया गया कि कुछ लोग जो विस्थापित नहीं हैं वे विस्थापितों के बारे में भ्रमित बयानबाजी कर रहे हैं। सभा का कहना है कि जो विस्थापित नहीं हुए हैं न ही उनका समस्याओं से कोई लेनादेना है उन्हें अतिक्रमण पर बयानबाजी करने का कोई अधिकार नहीं है।
सभा ने मांग की है कि पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान सरकार शीघ्र करे। 65, 70, 75 वर्ष की आयु के बाद पेंशन बढ़ोतरी को मूल पेंशन में शामिल किया जाए। इसके अलावा जिला में बढ़ रहे नशे के व्यापार पर भी सभा ने चिंता जाहिर की। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों पर ध्यान दें व समस्या के हल को लेकर सहयोग करें।
बैठक में सभा के महासचिव मस्तराम वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान आरएल सांख्यान, उपप्रधान राजकुमार, मनमोहन भंडारी, बीएन शर्मा, संयुक्त सचिव बसंतराम वर्मा, एके सुहील, प्रेमलाल पराशर, जगदीश कौंडल, राम गोपाल, देशराज, मोहर सिंह चंदेल, जोध सिंह चंदेल, राम सिंह, राधेश्याम, नंद किशोर, नानकू राम, एसएल शर्मा, एलआर शर्मा, एसएस सौंखला, अशोक सैनी, रामलाल वर्मा, धर्मसिंह, हरेंद्र मोहन, बीआर शर्मा, एलआर शर्मा, ओंकार कपिल उपस्थित रहे।