{"_id":"5a0b14fd4f1c1bce408b6aae","slug":"11510675709-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं (बिलासपुर)। जागरूक ब्राह्मण मंच की बैठक त्रिमूर्ति मंदिर बरठीं में हुई। बैठक बरठीं इकाई के प्रधान विशन दास गौतम की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर बरठीं पंचायत प्रधान प्रेम लाल गौतम बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
मंच के विभिन्न वक्ताओं ने देश में चल रही आरक्षण व्यवस्था पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आरक्षण वास्तव में असली हकदार को मिलना चाहिए। जिसका पैमाना आर्थिक आधार पर किया जाना चाहिए, जोकि सही विकल्प है। मंच के जिला प्रधान नरेश कुमार सहोड़ ने मिलजुल कर रहने का आह्वान किया, वहीं विपत्ति के समय एक दूसरे की सहायता करने की बात पर बल दिया।
सरकार से मांग करते हुए कहा कि एट्रोसिटी जैसे कुछ एक्ट जोकि समाज में भेदभाव को बढ़ावा देते हैं उनमें संशोधन किया जाए। ताकि कोई भी निर्दोष व्यक्ति इसका शिकार न बन सके। इस मौके पर शिवराम, जगदीश गौतम, देशराज गौतम, राकेश कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुदर्शन कुमार, दिनेश कुमार, चमन लाल, विशन दास कौशल, किशन दत्त, निर्मला देवी, चंपा देवी, अंजू कुमारी, निक्की देवी, सावित्री देवी उपस्थित रहे।