फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   आज चार बजे के बाद नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें

आज चार बजे के बाद नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें

Thu, 19 Oct 2017 12:41 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
आज चार बजे के बाद नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें
HRTC
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर ।
दिवाली के मौके पर दोपहर बाद क्षेत्र के सरकारी बसों की आवाजाही बंद हो जाएगी।
इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना होगा। ऐसे में लोगों को सफर करने से बचना होगा। पथ परिवहन निगम के अनुसार 19 अक्तूबर को दिवाली के मौके पर 4 बजे के बाद रूटों पर बसें नहीं चलेगी। हालांकि अभी तक निगम के बिलासपुर डिपो से ही लोगों की सुविधा के लिए 30 से ज्यादा विशेष बसें चलाई हैं। आरएम बिलासपुर पवन शर्मा ने बताया कि त्यौहारी सीजन में विभिन्न रूटों पर शिमला, चंडीगढ़, बद्दी और दिल्ली के लिए चलाई गई हैं। ताकि लोगों को दिवाली मनाने के लिए घर आने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। निगम की ओर से यात्रियों को विशेष सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयास किए जारी हैं। प्रदेश के बाहरी राज्यों में रहने वाले हजारों लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी ने जिम्मा उठाया है। बसों की कमी के कारण अकसर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते बिलासपुर डिपो ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि 19 अक्तूबर को निगम केवल चार बजे तक ही बसें चलाएगा। इसके बाद बसें 20 अक्टूबर को ही बसें चलेंगी। दिवाली के त्यौहार को लेकर परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाता है। पूरी तैयारियां करने के बावजूद भी लोगों को समय पर बस नहीं मिल पाती है। लोगों को मजबूरन महंगी टैक्सियों में सफर करना पड़ता है। टैक्सी चालक भी इस बात का फायदा उठाकर मनमाने दाम वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed