फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   1,142 youth in the district passed the physical efficiency test for police recruitment.

Bilaspur News: जिले में 1,142 युवाओं ने पास की पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा

Mon, 24 Feb 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
1,142 youth in the district passed the physical efficiency test for police recruitment.
- 4,555 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 2,356 मैदान में नहीं पहुंचे
विज्ञापन


- पांच दिन चली भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हुई संपन्न



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। शहर के कहलूर खेल परिसर में पांच दिन चली पुलिस भर्ती प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में कुल 1,142 युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा यानि मैदान को पास किया। यह अभ्यर्थी अब लिखित परीक्षा में भाग लेंगे।


जिले में कुल 6,911 अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती के आवेदन किया था, जिनमें 4,555 ने ही भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। 2,356 अभ्यर्थी यानि करीब 34 प्रतिशत अभ्यर्थी मैदान में पहुंचे ही नहीं। भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले 3,371 पुरुष अभ्यर्थियों में से 794 ही शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी मैदान को पास कर पाए। भर्ती में भाग लेने वाली 1,184 लड़कियों में से 348 ने मैदान पास किया। भर्ती प्रक्रिया अंतिम दिन सोमवार को 477 लड़कियों ने भाग लिया, जिसमें से 117 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने में सफल रहीं। बता दें कि पुलिस विभाग की ओर से इस बार की भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा के मानदंडों को कठिन कर किया गया था। लड़कों को 1500 मीटर में 5:30 मिनट में पूरी करनी थी, जिसके लिए पहले 6:30 मिनट का समय मिलता था। लड़कियों को 800 मीटर दौड़ पूरी करने के लिए 3:45 मिनट का समय दिया गया था। इस भर्ती में पहली बार 100 मीटर की दौड़ को भी शामिल किया गया। इसके अलावा ऊंची कूद भी ऊंचाई इस बार बढ़ाई गई थी। पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि जिले में पुलिस भर्ती शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed