फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मनु कुमार को मिला झंडूता केसरी का खिताब

मनु कुमार को मिला झंडूता केसरी का खिताब

Thu, 18 Apr 2019 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
मनु कुमार को मिला झंडूता केसरी का खिताब
साई के कुश्ती केंद्र में 20 कुश्ती खिलाड़ियों का होगा दाखिला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता बैसाखी नलवाड़ मेले का समापन गुरुवार को विधिवत रूप से हो गया। समापन समारोह में जिला उपायुक्त विवेक भाटिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेले का समापन विशाल दंगल के साथ हुआ। दंगल के आयोजन में पहले झंडूता के प्राचीन ठाकुरद्वारा नरसिंह मंदिर से दंगल पंडाल तक शोभा यात्रा निकाली गई। दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने भाग लिया।
दंगल में पहली बार अंडर-19 झंडूता केसरी के खिताब का भी आयोजन किया गया जो कि सभी लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। इस मुकाबले में 16 पहलवानों ने भाग लिया जिसमें मनु कुमार गांव बकेन कलोल व अजय कुमार बालघाड़ के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें मनु कुमार विजेता रहा और उसे झंडूता केसरी खिताब के साथ 3100 रुपये व उपविजेता अजय कुमार को 2500 रुपये इनाम स्वरूप दिए गए।
विज्ञापन

छोटी माली में कुलवीर सिंह जम्मू व चरण सिंह अजनाम में फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें चरण सिंह विजेता रहा और 6000 रुपये और गुर्ज व उपविजेता को 5000 रुपये इनाम के रूप में दिए गए। कुश्ती के बड़े मुकाबले में जितेंद्र सिंह रोपड़ व रविंद्र सिंह दिल्ली के बीच में जितेंद्र सिंह ने विजय हासिल की। वहीं, विजेता पहलवान को 11000 रुपये और गुर्ज इनाम के रूप में दिया गया। वहीं रविंद्र सिंह को 9000 हजार रुपये उपविजेता के रूप में दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर झंडूता एसडीएम विकास शर्मा, मेला कमेटी अध्यक्ष पीआर सांख्यान, दिलेल सिंह चंदेल, दिनेश चंदेल, इंद्र सिंह चंदेल, अमीचंद, किशोरी लाल, बलदेव महाजन, अनिल धीमान, मनोहर लाल, अजय, अनिल सोनी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed