फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सैनिकों की वीरगाथाएं लिख कर तैयार की जाएगी सूची

सैनिकों की वीरगाथाएं लिख कर तैयार की जाएगी सूची

Sun, 10 Feb 2019 10:47 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
सैनिकों की वीरगाथाएं लिख कर तैयार की जाएगी सूची
army general
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना समिति इकाई की बैठक का आयोजन लोक निर्माण विभाग घुमारवीं के विश्राम गृह में हुआ। बैठक में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं समिति के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुरेश सोनी विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष योगराज ने की।
उन्होंने पिछले छह महीनों में जिला इकाई की ओर से किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। बैठक में कहा गया कि सैनिकों की वीरगाथा लिखने के लिए सेना के विभिन्न सम्मानों द्वारा नवाजे गए वीर सैनिकों की सूची तैयार कर ली गई है। सभी सदस्यों को क्षेत्र बांट सैनिकों के नाम व पते वीर गाथाएं लिखने के लिए उपलब्ध करवाए गए। मुख्यातिथि ने सभी सदस्यों को सैनिकों के प्रति जानकारी एकत्रित करने को कहा। इस तरह से वह सैनिकों की वीर गाथाओं को आज की युवा पीढ़ी के सामने प्रस्तुत कर उनमें देश प्रेम की भावना जागृत कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी गुलशन नड्डा ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक इंद्र डोगरा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर प्रांत लेखन प्रमुख डॉ. नारायण सहित सदस्य डॉ. रवि, संजय, सुरेश, सन्नी कुमार, सुनील, तेज सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed