फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सुर्खियों में रहा स्वास्थ्य विभाग का कार्य साल भर

सुर्खियों में रहा स्वास्थ्य विभाग का कार्य साल भर

Sun, 30 Dec 2018 10:53 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 30 Dec 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
सुर्खियों में रहा स्वास्थ्य विभाग का कार्य साल भर
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग वर्ष 2018 में डेंगू मामलों को लेकर सुखिर्यों में रहा। एक तरफ जहां विभाग डेंगू को रोकने के लिए प्रयास करते जा रहा था, वहीं दूसरी ओर बिलासपुर में डेंगू के आंकड़े आसमान छूने को तैयार हो गए थे। गमीनत यह रही कि सर्दी शुरू होने के चलते ये मामले अपने आप कम हो गए। अगर कहीं गर्मियों का सीजन होता तो डेंगू न जाने कितना विकराल रूप धारण करता। डेंगू के मामलों को लेकर बिलासपुर जिला पूरे प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर है। इसके चलते बिलासपुर अस्पताल साल भर सुखिर्यों में ही रहा। क्योंकि यहां पर आए वैज्ञानिक सहित चिकित्सकों ने भी माना की अगर समय रहते रोकथाम कर ली जाती तो इतने मामले यहां पर नहीं आते। डेंगू से अभी तक प्रदेश भर में तीन मौतें हो चुकी हैं। इसके चलते एक व्यक्ति बिलासपुर, एक डैहर जिला मंडी और एक सोलन जिला का है।
विज्ञापन


चिकित्सकों का हमेशा रहा टोटा
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर चिकित्सकों की कमी को लेकर हमेशा विवादों में रहा। बिलासपुर अस्पताल पूरे प्रदेश में एक मात्र ऐसा जिला है, जहां पर सबसे ज्यादा चिकित्सकों की कमी है। हालांकि कुछ समय यहां पर चिकित्सकों की तैनाती तो हुई, लेकिन अब धीरे-धीरे फिर से चिकित्सकों के तबादले होना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने एमएस को किया था सम्मानित
प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए कायाकल्प कार्यक्रम में गेंहड़वी पीएचसी ने जिला स्तर में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके चलते यहां पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश आहलुवालिया को प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार की ओर से शिमला में सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू प्रभावित राज्यों में हिमाचल चौथे नंबर पर
डेंगू के मामलों में पूरे भारत में हिमाचल चौथे नंबर पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की 2018 रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार सूबे में डेंगू का वायरस तेजी से फैल रहा है। यह पहली दफा है कि हिमाचल में इस साल 4 हजार के करीब डेंगू के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed