{"_id":"5c226e02bdec22570156ada0","slug":"111545760258-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे सांता क्लॉज के मुखौटे खरीदने को दिखे उत्सुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे सांता क्लॉज के मुखौटे खरीदने को दिखे उत्सुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला भर में क्रिसमस-डे की धूम रही। इसके अलावा बाजारों में भी खासी चहल-पहल रही। बिलासपुर शहर के बीच स्थित निजी मॉल में क्रिसमस-डे का आनंद उठाने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। यहां पर बच्चों को खेलने के लिए मिकी माउस व मनोरंजन के लिए अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इसके अलावा मॉल के मध्य में एक क्रिसमस-ट्री भी लगाया गया था जहां पर लोग फोटो खिंचवाने के लिए एकत्रित हो रहे थे।
इसके अलावा सोशल साइट पर भी बधाई संदेश भेज कर मैसेज किए जा रहे थे। जबकि फेसबूक पर भी क्रिससम-डे पर तरह-तरह की विडियो पोस्ट की जा रही थी। जबकि बिलासपुर, घुमारवीं, शाहतलाई, बरठीं, झंडूता, बरमाणा, श्रीनयना देवी में बच्चे सांता क्लॉज के मुखौटों को लेने के लिए काफी संख्या में उमड़े। बाजारों में खासी रौनक दिखी। छुट्टी का दिन होने के चलते नौकरी पेशा करने वाले लोग भी बाजार में परिवार के साथ घूमने आए।
.......................................