फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवीं अस्पताल में कम प्रवस पर भड़के स्वास्थ्य निदेशक

घुमारवीं अस्पताल में कम प्रवस पर भड़के स्वास्थ्य निदेशक

Fri, 30 Nov 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं अस्पताल में कम प्रवस पर भड़के स्वास्थ्य निदेशक

विज्ञापन
घुमारवीं अस्पताल में कम प्रसव पर भड़के स्वास्थ्य निदेशक
औचक निरीक्षण पर अस्पताल में पहुंचे निदेशक ने पाई मौके पर कई खामियां
जांच में घुमारवीं अस्पताल का रिकॉर्ड भी नहीं पाया गया सही
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में स्वास्थ्य निदेशक औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कई खामियां पाईं। वहीं सरकारी अस्पताल में महिलाओं की प्रसव की संख्या कम होने पर स्वास्थ्य निदेशक अस्पताल प्रबंधन पर भड़क उठे। वहीं निदेशक के औचक निरीक्षण पर पहुंचने से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। निदेशक ने अस्पताल में मिली खामियों पर सीएमओ और बीएमओ को खामियों में सुधार करने के कड़े आदेश दिए।
उल्लेखनीय है कि उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर जब गर्भवती महिलाओं की प्रसव संख्या देखी तो वह काफी हैरान हुए। उन्होंने पाया कि बहुत कम संख्या में महिलाओं का यहां प्रसव किया जाता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्टाफ की भी कमी नहीं है फिर भी यहां पर महिलाएं प्रसव के लिए क्यों नहीं आ रही हैं? जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन

कहा कि खंड के अंतर्गत 33 सब सेंटर हैं। हर सब सेंटर में एक हेल्थ वर्कर और 3 आशा वर्कर कार्य कर रही हैं। यदि हर सब सेंटर से हर माह एक प्रसव का केस आए तो भी संख्या में वृद्धि होगी लेकिन ऐसा क्यों नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बीएमओ को कड़े निर्देश दिए कि फील्ड वर्कर को हिदायत दें कि गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल में प्रसव करवाने के लिए प्रेरित करें ताकि जो सरकार द्वारा सुविधाएं महिलाओं को दी जा रही हैं उनका उन्हें लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अस्पताल का रिकॉर्ड भी सही नहीं है। इसके लिए भी उन्होंने बीएमओ को रिकॉर्ड सही करने के सख्त आदेश दिए हैं। अस्पताल में साफ सफाई को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ बिलासपुर वीके चौधरी, बीएमओ एके सिंह उपस्थित रहे। ----------
....जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed