फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर के इशान को मिला राष्ट्रीय गौरव आवार्ड

बिलासपुर के इशान को मिला राष्ट्रीय गौरव आवार्ड

Fri, 23 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के इशान को मिला राष्ट्रीय गौरव आवार्ड

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। दिल्ली के आंध्र भवन में 21 नवंबर को आयोजित ‘युवा भारत-युवा सांसद’ कार्यक्रम में जिला बिलासपुर के समाजसेवी एवं हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष ईशान अख्तर को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय गौरव अवार्ड-2018 से सम्मानित किया गया। ‘युवा भारत-युवा सांसद’ कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री विजय गोयल, जबकि विशेष अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अढ़वाले द्वारा ईशान अख्तर को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड-2018 दिया गया। इस मौके पर ईशान अख्तर को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड मिलने पर प्रदेश की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने दी बधाई।
ईशान अख्तर के गृह निवास बिलासपुर में खुशी का माहौल। ईशान विभिन्न सामाजिक एसोसिएशनों के साथ मिलकर समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा अग्रसर रहते हैं। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु ईशान अख्तर को भारत सरकार, राज्य सरकार व सीबीआई डायरेक्टर भी सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा चीन देश में अंतरराष्ट्रीय युवा कार्यक्रम में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अख्तर ने हिमाचल इग्नू लर्नर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष के तौर पर ‘पूरी हो इच्छा सबको मिले शिक्षा’ मिशन के तहत इग्नू का प्रचार प्रसार कर कई सैकड़ों लोगों को शिक्षा उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन

ईशान अख्तर ने बताया कि वे स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हैं और अब तक वे उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं। ईशान अख्तर बिलासपुर के पर्यटन के विकास पर किताब भी लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed