{"_id":"5bdddf56bdec22694a53ca4d","slug":"111541267286-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता में 39 पंचायतों का कार्यभार एक जेई के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता में 39 पंचायतों का कार्यभार एक जेई के हवाले
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता में 39 पंचायतों का कार्यभार एक जेई के हवाले
जेई के दो पद चल रहे हैं रिक्त; विकास कार्य प्रभावित, लोग परेशान
इसके अलावा अन्य स्टाफ के पद भी चल रहे हैं रिक्त
मंगल ठाकुर
बरठीं(बिलासपुर)। विकास खंड कार्यालय झंडूता के तहत आने वाली 39 पंचायतें मात्र एक जेई के सहारे कार्य कर रही है। यहां पर जेई के दो पद रिक्त चल रहे हैं। जबकि पंचायत उपनिरीक्षक का पद भी कई वर्षों से रिक्त चल रहा है। एक जेई जहां पर 12 पंचायतों में सही ढंग से कार्य करवा सकता है लेकिन यहां 39 पंचायतों का भार उस पर है जिस कारण पंचायतों का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसका कारण जेई के पद रिक्त होना है।
उल्लेखनीय है कि मई 2013 से ही खंड कार्यालय में 39 पंचायतों को मात्र एक ही जेई देखता आ रहा था लेकिन ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने एक जेई की और तैनाती कुछ समय के लिए की थी। अब कार्यालय में जेई के दो पद रिक्त चल रहे हैं और उपनिरीक्षक सहित दो चपरासी और एक चौकीदार का पद भी खाली पड़ा हुआ है। वर्तमान में विकास खंड झंडूता का क्षेत्र बिलासपुर, सदर, स्वारघाट, घुमारवीं, हमीरपुर और ऊना के साथ सटा हुआ है।
यहां पर विकास खंड से अंतिम छोर की पंचायत में जाने के लिए ही सारा दिन लग जाता है। ऐसे में तीन जेई होने अति अनिवार्य हैं, तभी पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का सही निरीक्षण और गुणवत्ता की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा जिला की बैठकें, कार्यालय की बैठकों सहित अन्य बहुत सारा कागजी कार्य भी निपटाना पड़ता है। जेई के लिए वाहन की सुविधा भी कोई नहीं है जिस कारण बसों के चक्कर में अधिक समय नष्ट हो रहा है। पंचायत प्रतिनिधि भी आए दिन सरकार के पास इन पदों को भरने की गुहार लगाते आ रहे हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
उधर, विकास खंड अधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि उन्होंने आला अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा दिया है, उन्हें उम्मीद है कि विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सरकार व आला अधिकारी रिक्त पदों को भरने का भरसक प्रयास करेंगे।
--------------
.....जारी