फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चेक बाउंस मामले में तीन साल की जेल, 6 लाख रुपये जुर्माना

चेक बाउंस मामले में तीन साल की जेल, 6 लाख रुपये जुर्माना

Wed, 26 Sep 2018 08:24 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
चेक बाउंस मामले में तीन साल की जेल, 6 लाख रुपये जुर्माना
court
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर दो उपासना शर्मा की अदालत ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक कुठेड़ा की शिकायत पर आरोपी श्यामलाल पुत्र संतराम निवासी कुठेड़ा को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के तहत दोषी करार दिया। कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आरोपी को 3 माह के कारावास और 6 लाख बतौर हर्जाना शिकायतकर्ता बैंक को अदा करने के आदेश दिए हैं।
शिकायतकर्ता बैंक के अधिवक्ता संजीव कुमार ने बताया कि राम किशोर नामक व्यक्ति ने 19 फरवरी 2009 को शिकायतकर्ता बैंक शाखा से 5 लाख का कैश क्रेडिट लोन चांदनी जनरल स्टोर कुठेड़ा के नाम पर लिया था। इसमें आरोपी गारंटर था। ऋणी द्वारा तय शर्तों के अनुसार लोन की किश्त अदा न करने पर 25 जुलाई 2009 को ऋणी को बैंक द्वारा डिफॉल्टर घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

इस पर बैंक द्वारा ऋणी व गारंटर के विरुद्ध सरफेसी अधिनियम के तहत रिकवरी कार्रवाई शुरू की जिस पर आरोपी ने राम किशन का गारंटर होने के चलते 5 लाख का चेक शिकायतकर्ता बैंक को दिया जो खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गया। इस पर शिकायतकर्ता बैंक द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से आरोपी को नोटिस दिया गया लेकिन निर्धारित समय सीमा में देय राशि अदा न करने पर शिकायतकर्ता बैंक ने आरोपी के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज की। अदालत ने आरोप सिद्ध होने पर आरोपी को दोषी करार देते हुए 3 माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई तथा दोषी को 600000 बतौर हर्जाना शिकायतकर्ता बैंक को देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed