फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ब्राहमण व खत्री सभा ने संयुक्त बनाया स्वर्ण एकता मंच

ब्राहमण व खत्री सभा ने संयुक्त बनाया स्वर्ण एकता मंच

Tue, 04 Sep 2018 11:38 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
ब्राहमण व खत्री सभा ने संयुक्त बनाया स्वर्ण एकता मंच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत भराड़ी के लोक निर्माण विभाग में सरकार द्वारा एससी, एसटी कानून के विरोध में अखिल हिमाचल क्षत्रिय महासभा ब्राह्मण सभा व खत्री महासभा ने संयुक्त रूप से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी ने विचार-विमर्श करके स्वर्ण एकता मंच का गठन किया जिसका कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश ठाकुर को मनाया गया। बैठक की अध्यक्षता अखिल हिमाचल क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष हरिसिंह ठाकुर ने की।
सभी वक्ताओं ने सरकार द्वारा चलाए गए एससी, एसटी कानून का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि इस कानून के तहत यदि कोई एससी किसी स्वर्ण जाति के व्यक्ति पर जाति सूचक शब्द का झूठा ही आरोप लगा देता है तो उनके आरोप के अनुसार छह महीने की कैद कर देना सरकार का शर्मनाक निर्णय है। सभी ने आरक्षण को आर्थिक आधार पर करने का भी पुरजोर समर्थन किया। राजनीतिक दलों ने स्वर्ण जाति के लोगों का हमेशा ही शोषण किया है तथा हमेशा वोटों के लिए ही उनका प्रयोग किया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षत्रिय महासभा के जिला प्रधान प्रेमलाल ठाकुर, ब्राह्मण मंच के जिला संयोजक केडी लखनपाल, जिला महामंत्री योगेश ठाकुर, ब्राह्मण जागरूक मंच के जिला अध्यक्ष नरेश सोहड़, खत्री महासभा के अध्यक्ष एके सुनील, ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष सीताराम शर्मा, श्याम लाल शर्मा, हिमाचल प्रदेश विद्युत पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष रामलाल शर्मा, बृजलाल शर्मा, कृष्ण सिंह ठाकुर, कर्नल नरेश, श्याल लाल ठाकुर, सोहन सिंह पटियाल, राजेंद्र जरोड़ा, सुरम सिंह ठाकुर सहित कई लोगों ने भाग लिया। स्वर्ण एकता मंच 6 तारीख को भारत बंद के अवसर पर 11 बजे जिलाधीश व प्रधानमंत्री को एससी एसटी कानून के विरोध में ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed