{"_id":"5b8aa64042c792464b1c61f0","slug":"111535813184-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुखाला खंड की अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुखाला खंड की अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर(बिलासपुर)। जुखाला खंड की अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलधा में हुआ। इस खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्यातिथि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के प्रबंधक कुलीन देशमुख रहे। अपने संबोधन में कुलीन देशमुख ने छात्राओं से खेल को खेल भावना से खेलने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से पढ़ाई आवश्यक है उसी तरह से खेलकूद भी बहुत जरूरी है क्योंकि खेल से जहां शारीरिक विकास होता है वही मानसिक विकास में भी सहायता मिलती है। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों की ओर से मार्च पास भी किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खंड के 11 स्कूल भाग ले रहे हैं। इनमें सोलधा, सुई सुरहाड, सिकरोहा, रानी कोटला, हरनोड़ा, जुखाला, धार टटोह, बगला घाट, बरमाणा, सोहरी और पंजगाई स्कूलों की छात्राएं भाग ले रही हैं।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बैडमिंटन, वॉलीबाल, खो-खो और कबड्डी के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे तथा यह प्रतियोगिता तीन दिन चलेगी। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य ऋषि पाल शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें इस खेलकूद प्रतियोगिता की जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान व अन्य सदस्य स्कूल के सभी प्राध्यापक अध्यापक समेत अन्य स्टाफ भी उपस्थित थे।