फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   छात्र को गमहीन माहौल में किया सुपुर्द ए खाक

छात्र को गमहीन माहौल में किया सुपुर्द ए खाक

Sun, 29 Jul 2018 12:47 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
छात्र को गमहीन माहौल में किया सुपुर्द ए खाक
भोट । कक्षा 11 के छात्र की नाले में डूबने से हुई मौत के मामले में शव मिलने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। बाद में परिजनों ने उसे गमहीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि भोट थाना क्षेत्र के ग्राम बैरमनगर निवासी भूरा खां का पुत्र मुस्तफा 18 वर्ष नगर के मिल्टन एजुकेशनल एकेडमी में कक्षा 11 में पढ़ता था। छात्र मुस्तफा 27 जुलाई की अपराह्न करीब तीन बजे गांव के पास बहने वाले बरसाती खर्रा यानि नाले के पास गांव के ही कुछ युवकों के साथ खेल रहा था। खेल खेल के दौरान छात्र की चप्पल अचानक नाले में गिर गई थी। वह नाले में झुककर चप्पल निकालने लगा था। इस दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया, जिसके कारण वह नाले में डूब गया था। छात्र के नाले में डूबने के बाद उसके साथियों ने शोर मचाकर लोगों व परिजनों को घटना की सूचना दी थी। मौके पर परिजनों समेंत काफी लेागों की भीड़ एकत्र हो गई थी। स्वार एसडीएम व तहसीलदार के साथ ही भोट थाना प्रभारी धीरेंद्र गंगवार पहुंच गए। रात करीब नौ बजे स्वार के दडिय़ाल से आए गोताखोरों ने छात्र के शव को पानी से बाहर निकाला था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम को भेजने की बात कही तो परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। परिजनों व ग्राम प्रधान अब्दुल रसीद खां ने पुलिस को काई कार्रवाई न चाहने की बात लिखकर दे दी। इसके बाद पुलिस छात्र के शव को परिजनों को सौंपकर वापस लौट आई। शनिवार को छात्र को परिजनों ने गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया। इस दौरान छात्र के घर में आज पूरे दिन कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed