{"_id":"5aca60ea4f1c1beb618b643a","slug":"111523212522-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम को सौंपी एक ईंट शहीद के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम को सौंपी एक ईंट शहीद के नाम
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर।
पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने रविवार को युद्ध स्मारक बिलासपुर में ‘एक ईंट शहीद के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद ने की। इस मौके पर 53 आर्म्ड रेजिमेंट के कमान अधिकारी कर्नल अभिषेक सक्सेना और उप कमान अधिकारी लैफ्टिनेंट आदित्य मोहन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में पहले जिले के शहीद हुए 123 जवानों को सेना की टुकड़ी ने सलामी दी। दो मिनट का मौन भी रखा। प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद, एडीएम विनय कुमार, एएसपी बीएम ठाकुर, 53 आर्म्ड के ग्रुप कमान अधिकारी लैफ्टिनेंट कर्नल आदित्य मोहन, कर्नल अभिषेक सक्सेना ने पुष्प चक्र अर्पित करके शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। कमान अधिकारी कर्नल अभिषेक सक्सेना ने सेना की ओर से एक ईंट शहीद के नाम एडीएम विनय कुमार को युद्ध स्मारक पर सौंपी।
युद्ध स्मारक में भाषा एवं संस्कृति हाल में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद ने मुख्यातिथि कमान अधिकारी कर्नल अभिषेक सक्सेना एवं वरिष्ठ अतिथि उप-कमान अधिकारी लैफ्टिनेंट आदित्य मोहन को सम्मानित किया। सूबेदार प्रकाश चंद ने सेना अधिकारियों के समक्ष जिले के पूर्व सैनिकों को आ ही समस्याओं के बारे में अवगत कराया और उन्हें जल्द से जल्द हल करने का आग्रह किया। कमान अधिकारी ने विश्वास दिलाया कि जिला बिलासपुर के पूर्व सैनिकों, विधवाओं, विकलांग सैनिकों की समस्याओं को हल करवाया जाएगा। कहा कि जिला बिलासपुर के पूर्व सैनिकों की जिम्मेदारी अब 53 आर्म्ड रेजिमेंट ने ले ली है।
विज्ञापन
000