{"_id":"5a7b2f594f1c1b387b8b5111","slug":"111518022489-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं कबड्डी खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं कबड्डी खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। नई दिल्ली में आयोजित खेलों इंडिया स्कूली गेम्स में कबड्डी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी हिमाचल की खिलाड़ियों का बुधवार को बिलासपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। टीम कोच संजीव कुमार को भी सम्मानित किया गया।
देश में पहली बार आयोजित खेलों इंडिया स्कूली गेम्स में लड़कियों की कबड्डी स्पर्धा में हिमाचल की खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्टेट स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर की 6 खिलाड़ियों ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। इनमें कप्तान स्वीटी, साक्षी, दिव्या, शीतल, कृतिका और तन्वी शामिल रहीं। इसके अलावा 5 खिलाड़ी साइंस हॉस्टल धर्मशाला और एक खिलाड़ी मंडी की थी। अपने पूल के 3 में से 2 मैच जीतकर हिमाचल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में हिमाचल ने हरियाणा को 7 अंकों से हराया। फाइनल में मेजबान दिल्ली को 6 अंकों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। साक्षी को बेस्ट प्लेयर, जबकि स्वीटी को बेस्ट रेडर के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर खेल विभाग के युवा संयोजक रूप सिंह ठाकुर, स्पोर्ट्स हॉस्टल के इंचार्ज प्रदीप कालिया, राकेश, पवन, संजय, नरेंद्र कश्यप, राकेश, विशाल ठाकुर, हीरा सिंह, अनीता व कनिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।