{"_id":"5a524b5a4f1c1b0f788b727d","slug":"111515342682-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में फरार भगौड़ा दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मामले में फरार भगौड़ा दबोचा
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)।
चोरी के मामले में भगौड़ा घोषित आरोपी सतीश कुमार प्रबोध को पीओ सेल की टीम ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय घुमारवीं ने आरोपी को 18 मई 2015 को भगौड़ा घोषित कर दिया था। पीओ सेल की टीम ने पंजाब राज्य के जीरकपुर कस्बा के त्रिशला सिटी फ्लैट नंबर 808 सी सातवीं मंजिल से उसे हिरासत में ले लिया है।
आरोपी पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत मलारी गांव की महिला सीमा देवी के दो मंगलसूत्र सोने के गहने चोरी होने का आरोप था। आरोपी अदालत में चार वर्षों से हाजिर नहीं हो रहा था। जिस पर न्यायालय ने 18 मई 2015 को इसे भगोड़ा करार दे दिया था। इस मामले को पीओ सेल के प्रभारी दौलत राम, महेंद्र कपिल और रवि गौतम देख रहे थे। उद्घोषित व्यक्ति की कई बार इस टीम ने इसके पते अनुसार गांव चौकी मनिहार थाना बंगाणा जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में जाकर पूछताछ की लेकिन वह इस पते पर भी नहीं मिल रहा था। पुलिस ने इसका मोबाइल नंबर लेकर इसकी लोकेशन जांचना शुरू कर दी। जिसमें इस व्यक्ति की कई बार मोबाइल लोकेशन चंडीगढ़, दिल्ली व जीरकपुर इत्यादि स्थानों पर दर्शाई जाती थी। आरोपी पुलिस की आंखों में लगातार धूल झोंकता रहा। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।