{"_id":"5a3d40864f1c1b1f168b4baf","slug":"111513963654-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौणी-ब्रह्मपुखर मार्ग पर 31 दिसंबर तक नहीं चलेंगे बड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौणी-ब्रह्मपुखर मार्ग पर 31 दिसंबर तक नहीं चलेंगे बड़े वाहन
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नौणी से ब्रह्मपुखर तक सात किमी मार्ग पर 20 से 31 दिसंबर तक बड़े वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इस संबंध में उपायुक्त बिलासपुर ने शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं। 31 दिसंबर तक सभी बड़े वाहन अब वाया घाघस होकर चलेंगे।
गौर रहे कि उक्त सड़क को चौड़ा करने का कार्य चल रहा है। कार्य प्रभावित न हो इसके लिए 31 दिसंबर तक उक्त सड़क से बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी।
उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने आदेश पारित करते हुए जानकारी दी कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग नौणी से ब्रह्मपुखर तक सात किलोमीटर के दायरे में सड़क मरम्मत व चौड़ा करने का कार्य जारी है। इसके दृृष्टिगत यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए 20 से 31 दिसंबर तक भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग डिविजन हमीरपुर के आग्रह पर इस क्षेत्र को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों व ट्रकों को 12 दिनों तक ब्रह्मपुखर से वाया दयोथ-जामली संपर्क सड़क से भेजा जाएगा। जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बागा से आने वाले भारी वाहनों को वाया घाघस-बिलासपुर होते हुए स्वारघाट की तरफ से भेजा जाएगा।
उन्होंने ट्रकों व भारी वाहन चालकों से आग्रह किया कि वे नौणी-ब्रह्मपुखर के मध्य जारी सड़क मरम्मत कार्य के चलते आने जाने के लिए वाया घाघस बिलासपुर तथा ब्रह्मपुखर से वाया दयोथ-जामली सड़क का इस्तेमाल करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि इस दौरान उक्त सड़क में छोटे वाहनों का आना जाना जारी रहेगा।