{"_id":"595401e74f1c1b6a778b46fb","slug":"111498677735-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से एक लाख की तस्करी की खैर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से एक लाख की तस्करी की खैर बरामद
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
पिकअप से एक लाख की खैर की लकड़ी बरामद
बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पीपली के जंगल से तस्करी कर लाई जा रही एक लाख रुपये की खैर की लकड़ी पिकअप से बरामद की है। जबकि, तस्कर पुलिस को देख भाग गए।
कोतवाली पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान मनुनगर की तरफ से आ रहे एक पिकअप को नबाबगंज रोड पर रोकने का प्रयास किया तो चालक पुलिस को देख वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें खैर के 18 गोटे बरामद हुए। पुलिस वाहन को लकड़ी समेत कोतवाली ले आई और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वन विभाग के कर्मियों ने सुबह कोतवाली पहुंचकर लकड़ी नाप की तो उनकी कीमत करीब एक लाख रुपये निकली है। पुलिस का कहना है कि बरामद लकड़ी स्वार क्षेत्र के पीपली जंगल से तस्करी करके आ रही थी।