{"_id":"5820b0194f1c1b6729b37ca0","slug":"11-25-lekhs-givs-to-child-marriage-of-laborer-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामगारों के बच्चों की शादी के लिए दिए 11.25 लाख के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामगारों के बच्चों की शादी के लिए दिए 11.25 लाख के चेक
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में कामगारों के लिए आयोजित जागरूकता शिविर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटक से संबंधित हिमाचल बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन ने कामगारों को अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन किया। घुमारवीं में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता इंटक के वरिष्ठ उपप्रधान धर्म सिंह सहगल ने की।
विज्ञापन
जिला इंटक महासचिव सरदार रूप सिंह ने श्रमिकों को श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सरदार रूप सिंह ने कहा कि रिहायशी गृह निर्माण, सरकारी ठेकेदार और निर्माण कंपनी में कार्यरत कामगार को एक वर्ष में कम से कम 90 दिन काम करना आवश्यक है।
विज्ञापन
जिन कामगारों ने एक वर्ष में 90 दिन काम किया है वह श्रम कल्याण बोर्ड में यूनियन के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकृत कामगारों हो चुका है। वह भी प्रत्येक वर्ष में 90 दिन का निर्माण में कार्य करने का सेवा प्रमाणपत्र यूनियन के कार्यालय में पंजीकरण करने की तिथि के सप्ताह तक जमा करवाएं।
विज्ञापन
इस अवसर पर श्रम कल्याण बोर्ड बिलासपुर के पंजीकरण सहायक सुमित शर्मा ने 45 कामगारों को बेटे-बेटियों की शादी के 11 लाख 25 हजार के चेक बांटे।
इस मौके पर यूनियन की जिला वित्त सचिव पूनम शर्मा, झंडूता महिला इंटक अध्यक्ष मधू चंदेल, कलोल से नरैण सिंह, हटवाड़ से विनोद कुमार, गेहड़वी से चैन सिंह सुमन, वीना शर्मा, अजय कुमार और चंचल कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।