फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10th class students took science exam

Bilaspur News: दसवीं के विद्यार्थियों ने दी विज्ञान की परीक्षा

Tue, 19 Mar 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
10th class students took science exam
-नहीं आया कोई भी नकल का मामला
विज्ञापन

-फ्लाइंग स्क्वायड ने स्कूलों का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया है। फ्लाइंग स्क्वायड ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज चेक की।


परीक्षा 127 केंद्रों में सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक हुई। विज्ञान का पेपर 60 अंक का आया था। विद्यार्थियों में पेपर को लेकर उत्साह देखा गया। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के बाद विद्यार्थी खुश दिखे। इस दौरान विद्यार्थी एक-दूसरे से चर्चा करते नजर आए। विद्यार्थियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि पेपर आसान आया था। पेपर आसान होने के कारण निर्धारित समय में पूरा कर लिया। पेपर करने में मजा आया। अध्यापकों ने जो पढ़ाया था वही पेपर में आया था। इसलिए पेपर भी बहुत अच्छा हुआ। उम्मीद है कि पेपर में अच्छे अंक मिलेंगे। परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी करीब आधा घंटा पूर्व ही पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्र में नियमानुसार विद्यार्थियों के बैग, मोबाइल सहित अन्य सामग्री बाहर रखवाई गई। सुबह 9:00 बजे छात्रों को उत्तर पुस्तिका दी गई। एसडीएम और शिक्षा विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रानीकोटला, साई ब्राहमणा, छकोह, सुन्हाणी, बरठीं, बडग़ांव, बलोह, घंडीर, चांदपुर, धौला वैली, गेहड़वीं, धनथर सहित अन्य स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed