फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   इना बढिय़ां जो तुढका लाना ओ ठेकेदारनिएं पर झूमा बिलासपुर

इना बढिय़ां जो तुढका लाना ओ ठेकेदारनिएं पर झूमा बिलासपुर

Wed, 20 Mar 2019 11:02 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
इना बढिय़ां जो तुढका लाना ओ ठेकेदारनिएं पर झूमा बिलासपुर
संगीत उपकरण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या हिमाचल के नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम रही। एक तरफ जहां उन्होंने पहाड़ी गानों के साथ लोगों का समा बांधा, तो वहीं पुलवामा हमले में हुए शहीदों की शहादत के लिए इस देश के जवानों को सर आंखों में रखना नया गाना भी गा दिया। हालांकि अभी तक यह गाना रिलीज नहीं हुआ है।
नलवाड़ी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में लोगों को जमावड़ा रहा। हिमाचली कलाकारों को अधिक तव्वजो देने की तर्ज पर जिला प्रशासन कामयाब रहा। नाटी किंग कुलदीप शर्मा रात 9 बजे स्टेज पर पहुंचे। सतगुरु वंदना के साथ उन्होंने सांस्कृतिक संध्या का आगाज कर दिया। इसके बाद उन्होंने डोलां रा ढमाका..., इना बढ़ियां जो तुढ़का लाना ओ ठेकेदारनिएं..., शिमला रे बजारे..., रोहड़ू जानां मेरी आमिये..., शिल्पा शिल्पे वालिए..., मेरी मोनिका सहित कई पहाड़ी गाने गाए जिसे सुनकर युवाओं ने जमकर मेले स्थल पर डांस भी किया। एक घंटे तक स्टार नाइट रहे कुलदीप शर्मा ने पूरा समा पहाड़ी गीतों में बांध दिया।
विज्ञापन

इसी के साथ पहली सांस्कृतिक संध्या में वाइस ऑफ कहलूर प्रकाश चंद ने देश भक्ति संगीत है प्रीत जहां की रीत सदा...., नारकंडा शिमला से रमेश कटोच ने काहो नियों गोरखी के, मुखे दारू पिलाई जा और बोतलो फूटी..., हरनोड़ा से जीतू सांख्यान, चुड़ेश्वर कला मंच किन्नौर ने सिरमौर के मौसम वर्षभर के मौसम के आधार पर गाए जाने मुख्य गीतों और संगीतों, स्टार डांस अकादमी, सुंदर सिंह, राखी गौतम, आसिफ, उत्कर्ष, रमेश, आराध्या, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, प्रकाश चंद, हंस राज, निम्मू चौधरी, प्रिंस म्यूजिकल, रमेश कुमार ने गानों और डांस के साथ लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
आगाज नमन वीरों का रहा मुख्य आकर्षण
सुंदरनगर के फीट एंड फायर डांस ग्रुप का आगाज नमन वीरों का डांस सांस्कृतिक संध्या में मुख्य आकर्षक रहा। डांस कलाकारों ने थल सेना, जल सेना और वायु सेना की शक्ति के बारे डांस के माध्यम से लोगों को बताया जो कार्यक्रम लोगों को खुश पसंद आया।
इनसेट....
खाद्य आपूर्ति विभाग ने किया मेले में निरीक्षण
बिलासपुर। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि दुकानदारों को अपने स्टाल में साफ-सफाई रखने व खाने-पीने का सामान ढक कर रखने को कहा गया है। इसके अलावा घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग करने से भी मनाही की गई है। उन्होंने कहा कि अगर अगली बार निरीक्षण पर खामी पाई गई तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। मेले में सफाई व्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। सभी को अपने रसोई घर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है।

इनसेट....
यूपी के शोकित और अंबाला के सोनू की कुश्ती से हुआ छिंज का आगाज
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2019 दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ आईजी पुलिस सेंटर जोन मंडी वेणु गोपाल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्मों के साथ किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं संयोजक कुश्ती उप समिति राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नलवाड़ी मेले में कुश्तियों का आयोजन 20 से 23 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5:30 बजे तक लूहणू स्टेडियम के कुश्ती अखाड़ा में किया जा रहा हैं। इस अवसर पर पुरुष पहलवानों ने अपनी आरंभिक दंगल प्रतियोगिता में यूपी के शोकित और अंबाला के सोनू की कुश्ती से चार दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed